अल्मोड़ा: शराब पीकर टैक्सी चला रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता के साथ साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही जारी
शराब पीकर टैक्सी चलाना चालक को पड़ा भारी, दन्या पुलिस ने की गिरफ्तारी
कार सीज, डीएल निरस्त
देवेंद्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रचलित सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों शराब पीकर वाहन चलाना आदि के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जानकारी अनुसार शनिवार 3 फरवरी को थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- DL 1ZC – 1973 कार के चालक महिमन चंद्र, निवासी, लाखतोली, गनाई गंगोली, बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी कार को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
चेकिंग अभियान जारी है।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…