शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहे दो चालकों को धौलछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
एल्कोमीटर चेकिंग से आये पकड़ में
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून/ सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु सीओ व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
*दिनांक 04/12/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी द्वारा पुलिस टीम के साथ बाड़ेछीना तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पहला मामला-
दौराने चैकिंग बाड़ेछीना से धौलछीना की ओर जा रहे वाहन सं0- UK01-TA-3556 मैक्स का चालक अनिल कुमार निवासी खास तिलाड़ी जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। वाहन में सवार 08 यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गन्तव्य को भेजा गया।
दूसरा मामला-
वाहन सं0- UK06-AB-8756 का चालक मुकेश कुमार निवासी सितारंगज वार्ड नं0- 03 जनपद उधमसिंहनगर शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....