अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम पहुंचकर सर्वप्रथम सभी खेल प्रतिभागियों से परिचय लिया तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना का खयाल रखते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जीत व्यक्ति विशेष की न होकर अच्छे प्रदर्शन की होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यहां से जीतकर जो प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे, वें एक नई ऊर्जा एवं नए जोश के साथ प्रतिभाग करें एवं जनपद का नाम रोशन करें।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि जनपद स्तर की यह प्रतियोगिताएं 10 दिसंबर तक आयोजित की जा रही हैं। जो खिलाड़ी यहां से जीतेंगे वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
https://webfastnews.com/almora-khel-mahakumbh-started-from-7th-december/
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......