जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोककुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति कौमहत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विगत दिवस मंगलवार सायंकिया गया। इस बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्नमुद्दों पर चर्चा की गई और जिलाधिकारी द्वारा आवश्यकनिर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीयपरिवहन अधिकारी (आरटीओ) को निर्देशित किया कि शराबपीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ब्रइव) के मामलों में संबंधितवाहनों को तुरंत जब्त (सीज) किया जाए। उन्होंने सड़क परबढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा किअतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए ताकि यातायातव्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही, जिलाधिकारी ने वाहनों मेंओवरलोडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियों या सामान की दुलाईन हो। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी निर्णयलिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को समय पर उचित उपचार मिलना अनिवार्य है। इसके लिए इमरजेंसीसेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। 108 एम्बुलेंस सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की उपलब्धतासुनिश्चित की जाएगी, साथ ही उनकी नियमित मेंटेनेंस भी की जाएगी ताकि आपात स्थिति में वे हमेशा तत्पर रहें। जिलाधिकारी नेपुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा के तहत निरंतर चेकिंग करते रहें और नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सड़क संकेतक (साइन बोर्ड)क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने सभीसंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के इन उपायों को जल्द से जल्द अमल में लाएं, ताकि जिले में यातायातव्यवस्था में सुधार हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी. पंत, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....