जिलाधिकारी पांडे ने सभी पार्किंग कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने के दिए निर्देश
अल्मोड़ा, 24 सितम्बर, 2024 (सू0वि0) – जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित समस्त पार्किंग परियोनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में नवीन कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन जी0आई0सी0 के समीप पार्किंग, के0एम0ओ0यू0 बस स्टैण्ड पार्किंग, जी0जी0आई0सी0 के समीप पार्किंग, ट्रक पार्किंग, भैरव मन्दिर के समीप पार्किंग, चिलियानौला पार्किंग, भिकियासैंण पार्किंग, स्याल्दे पार्किग, भतरौजखान पार्किंग, स्याल्दे पार्किंग सोमेश्वर पार्किंग की समीक्षा की।
कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को पॉवर पाइंट के माध्यम से सभी पार्किगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तय समय सीमा के अन्दर इन पार्किगों के कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…