अल्मोड़ा: भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूमों को 24×7 सक्रिय रखने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा, (11 जुलाई 2023)
जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिला अधिकारी विनीत तोमर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम को मध्य नज़र रखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी /तहसीलदार विशेष तत्परता बनाए रखने के साथ ही अपनी-अपनी तहसीलो में कंट्रोल रूमों को 24×7 सक्रिय रखें।

तथा राष्ट्रीय राजमार्ग / लो०नि० वि०विभाग /पी०एम०जी०एस०वाई० के समस्त खण्ड अपने से सम्बंधित मोटर मार्गों पर जे॰सी॰बी॰ को यथास्थान तैनाती की स्थिति में रखें। ताकि मार्ग बाधित होने पर तत्काल मार्गों को खोला जा सके। अधि०अभि० विद्युत वितरण खंड , अधि०अभि० जल संस्थान को बिजली व पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं , जिससे कि आम जन को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि आपदा व घटना की सूचना से तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874/05962-237875 मो०न० 7900433294 को सूचना से अवगत कराए ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago