अल्मोड़ा जिलाधिकारी तोमर ने बेस अस्पताल पहुंचकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को संचालित करने के दिए निर्देश


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज (बेस अस्पताल परिसर) पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बेहतर सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल सीपी भैंसोड़ा तथा कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी अवशेष कार्यों एवं प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए एक सप्ताह में ऑपरेशन थिएटर को संचालित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के चालू न होने के कारणों का स्वयं अवलोकन किया जिसमे सेंट्रल एसी के लगातार संचालित होने में आ रही समस्या, फॉल सीलिंग की समस्या, भवन की छत के ड्रेनेज की समस्या आदि का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आगामी 3 दिनों में सभी कमियों को ठीक कर लिया जाए।

साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर में स्क्रबिंग एरिया के संचालित न होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्क्रबिंग एवं वॉशिंग एरिया को सुचारू करने के लिए आज से ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाए।


इस दौरान कार्यदाई संस्था के इंजीनियर केके जोशी समेत डॉक्टर्स तथा अन्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago