अल्मोड़ा जिलाधिकारी तोमर की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय में सभागार आयोजित, असेंबली स्टेज व खेल मैदान का किया स्थालीय निरीक्षण

अल्मोड़ा। आज केन्द्रीय विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक जिलाधिकारी/अध्यक्ष विनीत तोमर की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय के सभागार आयोजित की गई। बैठक में प्रधानाचार्य मीना राणा ने विद्यालय में कराये जा रहे शैक्षिक गतिविधियों एवं वर्ष 2022-23 में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।


बैठक में विद्यालय के भूमि हस्तान्तरण पर चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इस हेतु पत्राचार किया जाय। इस दौरान पीएम श्री फण्ड के अन्तर्गत विद्यालय में किये जाने वाले कार्यों जिसमें विद्यार्थियों के लिये अतिरिक्त पेयजल सुविधा की व्यवस्था, खेल मैदान के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण, विद्यालय भवन व कक्षाओं का मरम्मत कार्य, विद्यालय हेतु कम्प्यूटर सिस्टम, वाटर कूलर और वाटर आरओ का वार्षिक रखरखाव एवं असंेबली स्टेज के लिये फाइबर शेड बनाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की। इस दौरान जिलाधिकारी ने असेंबली स्टेज व खेल मैदान का स्थालीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्य को एक समय अन्तर्गत कराया लिया जाय साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखा जाय।
बैठक में निदेशक वीपीकेएस डा0 लक्ष्मीकांत, कामांडेंड आईटीबीपी अनिल बिष्ट, उप प्रधानाचार्य डी0राम0, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0पंत, आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के सुनील जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

3 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

22 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago