रविवार को थाना द्वाराहाट क्षेत्र मे ग्राम उलैणी चितेलीगाड़ पर एक व्यक्ति शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते हुए पाया गया, जिसे द्वाराहाट पुलिस के रात्रि चीता कर्मगणों द्वारा मौके पर धारा – 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में डाक्टरी मुआयना कराया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लाल सिंह नेगी निवासी चितैलीगाड़ उलैणी द्वाराहाट ।
उपरोक्त के अलावा द्वाराहाट बाजार में लड़ाई झगड़ा कर लोक न्यूसैंस फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध भी धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर मौके पर 500/ रू0 का जुर्माना वसूला गया।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही रविवार को थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए 9 वाहन चालको से मौके पर 5000/- रू० का जुर्माना वसूल किया गया, वाहन को सीज कर चालक का चालान माननीय न्यायालय के लिये किया गया।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......