एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग को अल्मोड़ा मे भी करंटसे सुरक्षा के प्रति सतर्क करना चाहिए- संजय पाण्डेय

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्ड़े ने कहा चमोली घटना का संज्ञान लेते हुए एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग को अल्मोड़ा जनपद मे भी करैन्ट से सुरक्षा के प्रति सतर्क करना चाहिए। नगर मे भी कई बार बन्दर बिद्युत पोलो पर झूलते रहे है, शॉर्ट सर्किट से विद्युत पोलो मे भी करेन्ट दौड़ने का खतरा बना रहता है ,ऐसे मे बिद्युत विभाग को यह जागरूकता फैलानी चाहिये ,और विद्युत पालों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए,कि लोग विद्युत पोलों के पास ना जाये।

इस संबंध में आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे की विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री कन्हैया जी मिश्रा जी से फोन पर बात हुई ,उन्होंने बताया की जागरूकता अभियान समय समय पर चलाये जाते है, इसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी दी जाती है साथ हीं यह भी कहा शीघ्र ही विभाग विद्युत पालों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाएगा।

उन्होंने सभी अल्मोड़ा वासियों से अपील की,की वो छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े और इनको छुने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अपनी बच्चों को व आस-पास लोगों को जागरुक करें। विद्युत विभाग की किसी भी समस्या के लिए 9456593530 पर कॉल करे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago