जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता शुक्रवार से ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं करेंगे।अस्पातल प्रशासन ने उनकी ओर से की जा रही ओटी में भी रोक लगा दी है।
बीते दिनों चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अस्पातल में तैनात ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता के खिलाफ लोगों ने शिकायत की थी। जिस पर सचिव ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए थे।
निर्देश मिलने के बाद जिला अस्पताल के पीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने गुरुवार को ईएनटी विशेषज्ञ को ओपीडी बंद करने के निर्देश दिए।वहीं डॉक्टर को तैनात करने वाली कंपनी को भी डॉक्टर को हटाने के निर्देश जारी किए है।पीएमएस ने बताया कि शुक्रवार से डा. गुप्ता ओपीडी में मरीजों का उपचार नहीं करेंगे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....