Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: 6 सालों के लंबे इंतजार के बाद परिवार को मिला अपना खोया पुत्र

अल्मोड़ा। 6 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक परिवार में अपना खोया बच्चा पाया। साईबर सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा को गोमतीनगर, लखनऊ से सकुशल बरामद किया गया। 06 साल बाद अपने घर के चिराग को देख परिजनों की आंख खुशी से भर आई ।

  
2 नवंबर 2022 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि माह अगस्त 2017 में उनका पुत्र घर से बिना बताए कहीं चले गया था, जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन अबतक उसका कुछ पता नही चल पाया है अब हम अपने पुत्र की तलाश हेतु आखिरी उम्मीद लेकर पुलिस के पास आए हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज करने के उपरांत एफआईआर पंजीकृत की गई।

  एसएसपी ने दिए निर्देश

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष चौखुटिया को गुमशुदा लड़के को बरामद करने के निर्देश दिये गये।  सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु लगातार ढूढ़खोज जारी रखते हुए ठोस सुरागरसी- पतारसी से सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा के परिजनों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए मंगलवार 12 सितंबर 2023  को उनके पुत्र को गोमतीनगर लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों की आंखें खुशी से भर आई

    अपने पुत्र को 6 वर्ष पश्चात सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आई और उनके द्वारा चौखुटिया पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। 

पुलिस टीम-

1-उपनिरीक्षक  बृज मोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी, थाना चौखुटिया
2-कानि0  इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

11 minutes ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

11 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

11 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago