अल्मोड़ा: दुर्घटना में घायल का पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने फोटिश अस्पताल का लाखों का बिल करवाया माफ,मरीज को मिली बड़ी राहत

जिसके लिए सोशल मीडिया में मांगी जा रही थी मदद,पूर्व दर्जामंत्री ने एक झटके में उसका फोटिश अस्पताल का लाखों का बिल करवाया माफ,मरीज को मिली बड़ी राहत


अल्मोड़ा-पिछले कई दिनों से कठपुड़िया निवासी भुवन काण्डपाल जो कि दुर्घटना में घायल हो गये थे गुड़गांव के फोटिस चिकित्सालय में भर्ती थे। चिकित्सालय में उनके उपचार का बिल तकरीबन दस लाख अस्सी हजार रूपये से ऊपर आ गया था।जिसे वहन कर पाने में मरीज और उनका परिवार असमर्थ था। सोशल मीडिया पर लगातार लोगों के द्वारा उनकी आर्थिक मदद की अपील की जा रही थी।इसकी सूचना जब मरीज की दो बहनों द्वारा पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक को मिली तो उनके द्वारा स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर गुड़गांव के फोटिस चिकित्सालय में अपने मित्रों के जरिए बात की गयी और भुवन काण्डपाल का दस लाख अस्सी हजार रूपये से अधिक का बिल माफ करवाया गया।

जिससे मरीज और उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।विगत रात्रि पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा अपने भांजे क्षितिज तिवारी एवं मित्रों केन्विन संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी नवीन गोयल,दक्ष चड्डा,हरियाणा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजीव जाखड़ को फोटिश अस्पताल भेजकर मरीज का बिल माफ करवाया।विदित हो कि विगत एक सप्ताह से लगातार सोशल मीडिया पर कठपुड़िया निवासी भुवन काण्डपाल की आर्थिक मदद के लिए लोग अपील कर रहे थे।मरीज की बहनों द्वारा लगातार राज्य के अनेकों जनप्रतिनिधियों एवं राजनेताओं से सम्पर्क किया जा रहा था लेकिन उन्हें कहीं से कोई सफलता नहीं मिली। कठपुड़िया निवासी भुवन काण्डपाल की इतनी वृहद मदद करने पर कठपुड़िया के लोगों ने पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago