आईएसबीटी में यात्रियों के लिए तत्काल पेयजल व्यवस्था करने की मांग को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया ज्ञापन

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आईएसबीटी में यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

आईएसबीटी अल्मोड़ा में बस यात्रियों के लिए पेयजल की की कोई व्यवस्था नहीं

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि यात्रियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है कि आईएसबीटी अल्मोड़ा में बस यात्रियों के लिए पेयजल की की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण यात्रियों एवं बस की प्रतीक्षा में बैठे लोगों को पेयजल हेतु दर दर भटकना पड़ता है। यथाशीघ्र रोडवेज बस स्टेशन को नियमित संचालन आईएसबीटी लोअर माल रोड अल्मोड़ा से ही किया जाएगा जिससे पूर्व ही यात्रियों के लिए पेयजल तथा शौचालयों आदि में पानी की व्यवस्था होना अति आवश्यक है।

आईएसबीटी में करवाई जाएगी पूर्ण व्यवस्था

अतः तत्काल जल संस्थान से सम्पर्क कर यात्रियों के लिए पेयजल तथा शौचालय आदि में पानी की व्यवस्था आईएसबीटी में करवायेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी अल्मोड़ा तथा अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अल्मोड़ा को भी प्रेषित की गयी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago