राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटीलाधूरा ताड़ीखेत अल्मोड़ा में बैग फ्री डे का सफल आयोजन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटीलाधूरा ताड़ीखेत अल्मोड़ा में बैग फ्री डे का सफल आयोजन: No bag day
आज दिनांक 30 नवंबर 2024 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटीलाधूरा में बैग फ्री डे( नो बैग डे)का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अनूठे कार्यक्रम में सभी बच्चे बिना बस्ते के विद्यालय पहुंचे और दिनभर रोचक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई गतिविधियां आयोजित कीं। प्रमुख गतिविधियों में शामिल थे:
फोटो कोलाज निर्माण: बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विविध चित्रों को जोड़कर सुंदर कोलाज बनाए।
दीवार पत्रिका “हम जगमग तारे” का निर्माण: बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों और शब्दों के माध्यम से साकार करते हुए दीवार पत्रिका तैयार की।
सरस्वती चौकी व लक्ष्मी चौकी निर्माण का प्रशिक्षण: बच्चों को पारंपरिक और सांस्कृतिक कला ऐपण का ज्ञान प्रदान करते हुए सरस्वती और लक्ष्मी चौकी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।
बाल अखबार “माटिला जागरण” का प्रकाशन: बच्चों ने अपने लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हुए बाल अखबार का मटीला जागरण काप्रकाशन किया, जिसमें उनकी रचनात्मक कहानियां, कविताएं और समाचार शामिल थे।
प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटिलाधूरा ने बताया
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कौशल सिखाना और उनकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था। प्रधानाध्यापक श्री भास्कर जोशी ने कहा, “बैग फ्री डे जैसे कार्यक्रम बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। विद्यालय में की एक जा रहे सभी नवाचार शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत बिल्कुल निशुल्क थे”
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों और बच्चों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय अभिभावकों और समाज के लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।
मातृ दिवस समारोह: बाल रचनात्मकता मे समूह की भागीदारी आज दिनांक 11 मई 2024 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा विकासखंड ताड़ीखेत जिला अल्मोड़ा में मदर्स डे का समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर डे के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों ने शिक्षार्थियों को जीवन में…
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में मनाया गया सत्र का पहला बैग फ्री डे bag free day in almora inter college अल्मोड़ा। शनिवार आज दि० 25 मई 2024 को स्थानीय अल्मोड़ा इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में सत्र 2024-25 का प्रथम बस्ता रहित दिवस अथवा प्रतिभा दिवस का आयोजन मई माह के अन्तिम शनिवार…
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में कुमाउनी में कार्यक्रम आयोजित आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा, विकास खंड ताड़ीखेत में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्यालय ने कुमाऊनी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रम…