अल्मोड़ा: गोल्ड लॉकेट खोने से महिला थी परेशान, पुलिस का जवान बना मददगार
12 जनवरी को रानीखेत निवासी नेहा माहरा ने कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि मेरा एक सोने का लॉकेट रानीखेत बाजार में कहीं गिर कर खो गया है और बताया कि हमने काफी ढूंढ खोज कर ली है लेकिन नहीं मिल पाया है, जिससे वह काफी परेशान थी।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली रानीखेत के निर्देश पर एचपीयू में नियुक्त का0 नि0 कमल गोस्वामी द्वारा लॉकेट स्वामिनी से लॉकेट खोने से संबंधित संभावित स्थानों की जानकारी प्राप्त कर उन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुए अथक प्रयासों से एक व्यक्ति की पहचान की गई। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा सोने का एक लॉकेट बाजार में गिरा हुआ मिलना बताते हुए लॉकेट पुलिस कर्मियों को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 14.01.2024 को लॉकेट स्वामिनी नेहा माहरा के कोतवाली रानीखेत आने पर उनसे लॉकेट की पहचान कराकर का0 नि0 कमल गोस्वामी द्वारा सोने का लॉकेट सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया।
अपना सोने का लॉकेट वापस पाकर नेहा माहरा काफी प्रसन्न हुई उनके द्वारा का0 नि0 कमल गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए रानीखेत पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...