Tiger, leopard
1 महीने बाद तेंदुए की दहशत से मिली निजात
अल्मोड़ा के पुलिस लाइन क्षेत्र में 1 महीने से तेंदुए ने दहशत फैलाई हुई थी और अब तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। जैसे ही लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा हुआ देखा तो इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी और मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। बीते 1 महीने से पुलिस लाइन क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता काफी बढ़ गई थी और लोगों में काफी डर भी फैला हुआ था। प्रभावित क्षेत्र में 20 दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया इसके बाद अब जाकर वन विभाग की टीम को तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। वन क्षेत्राधिकार मोहन राम आर्य के अनुसार पिंजरे में कैद तेंदुआ नर है और उसकी उम्र 7 से 8 वर्ष के बीच की बताई जा रही है और कुछ दिन ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....