राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन

अल्मोड़ा, 5 जून 2024 (सूचना) मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशानुसार विकास खंड भिकियासैंण में खण्ड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी , बी0एम0एम – एन आरएल एम चन्द्र किशोर के नेतृत्व में राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत समूहों, ग्राम संगठनों और कलस्टर स्तर पर आज विश्व पर्यावरण दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर, ग्राम पंचायत कोट असवाल, लौकोट, निगराली, हॉउली, टानी, बासोट और जेठा जैनल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कोट असवाल में संगठित महिलाओं ने वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया। ग्राम पंचायत टानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ पानी के टैंक की सफाई भी की गई। इन कार्यक्रमों के दौरान, समूह की महिलाओं ने न केवल पेड़ लगाए, अपितु पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। सभी सदस्यों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
जनपद के समस्त विकास खंडों में भी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पर्यावरण दिवस का महत्व भव्य रूप से उजागर हुआ।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गतयह पहल निश्चित रूप से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

40 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago