आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, सभाषद ने कोतवाली में दी तहरीर

अल्मोड़ा। विगत गुरुवार रात्रि रानीधारा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।इसकी सूचना जब आज स्थानीय सभाषद अमित साह मोनू को मिली तो उन्होंने स्थल पर जाकर मुआयना किया तथा तुरन्त पीड़ित लोगों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली अल्मोड़ा पहुंच मामले की तहरीर दी।

ऐसे असमाजिक तत्वों को सलाखों के अन्दर होना चाहिए- व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष

सभासद अमित साह ने कहा कि यह बड़ी घटना है जिसमें आधा दर्जन गाड़ियों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।इसमें पुलिस को अविलम्ब कार्यवाही कर इलाके के सीसीटीवी चैक करने चाहिए तथा दोषियों को तुरन्त पकड़ना चाहिए। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों की अविलंब धड़पकड़ कर पुलिस ने उन पर कार्यवाही करनी चाहिए। कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों को सलाखों के अन्दर होना चाहिए। मामले पर कोतवाल अरूण कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा अविलम्ब दोषी पकड़ में आ जाएंगे।

इस अवसर पर सभाषद अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय,सलमान अंसारी,ललित मोहन डालाकोटी,बलवंत राणा,मुकुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

8 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

8 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

21 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago