अल्मोड़ा में हैप्पीनेस लैब की स्थापना, SSJ विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे उद्घाटन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में शिक्षक, विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ समाज के लोगों को मानसिक अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जो चिंता का विषय है। तनाव के बढ़ने से देश, परिवार एवं समाज में विखंडन हो रहा है। तनाव आदि मानसिक समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में हैप्पीनेस लैब की स्थापना की जा रही है और अल्मोड़ा परिसर के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
कुलपति प्रो बिष्ट ने आगे बताया कि इस हैप्पीनेस लैब में सभी को तनाव प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए दिनांक 19 सितंबर, 2024 को हैप्पीनेस लैब के उद्घाटन के साथ ही चार दिवसीय कार्यशाला का संचालन मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल के संयोजन में किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा तनाव, व्यवहार, अवसाद आदि पर चर्चा के साथ रोगियों को खुश रहने, तनाव मुक्ति के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…