हर्षित बिष्ट का राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व


नवज्योति इंटर कॉलेज सिनार के पूर्व छात्र वर्तमान में राज विवेकानंद इंटर कॉलेज रानी धारा में कक्षा 9 के छात्र हर्षित बिष्ट का चयन दिनांक 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सोनीपत हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है उनके मार्गदर्शक शिक्षक एवं जिला समन्वयक विज्ञान विनोद कुमार राठौर ने बताया कि हर्षित बिष्ट द्वारा रोड में चलने वाली गाड़ियों से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने तथा ऊर्जा का उपयोग स्ट्रीट लाइट तथा आसपास के घरों में करने हेतु क्रियाकारी मॉडल का निर्माण किया गया है तथा दृष्टिहीन व्यक्तियों के रोड क्रॉस करते समय एक्सीडेंट से बचने तथा बिना किसी सहायता के आसानी से रोड क्रॉस करने हेतु एक ऐसी डिवाइस का निर्माण किया है कि जैसे ही दिव्यांग व्यक्ति क्रॉसिंग पर पहुंचेगी वहां पर उसके हाथ में लगी हुई डिवाइस में तब वाइब्रेशन शुरू होगा जब क्रॉसिंग पर रेड लाइट जली होगी तथा साथ ही उसकी डिवाइस में सायरन भी बजेगा ताकि वह समझ जाएगा की रेड लाइट है तथा वह आसानी से रोड क्रॉस कर सकता है साथ ही फुटपाथ पर जहां ट्रैफिक लाइट होगी वहां का स्थान कुछ उठा हुआ होगा ताकि दृष्टि बाधित व्यक्ति को पता चल जाए की क्रॉसिंग आ गई है । एनसीईआरटी द्वारा उनके द्वारा बनाए गए मॉडल का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के लिए किया गया है। सोनीपत हरियाणा में दिनांक 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हर्षित बिष्ट द्वारा मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार राठौर के साथ मॉडल कोप्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अपना मॉडल परिवहन एवं संचार विषय में तैयार किया है हर्षित की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सायना जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य नव ज्योति इंटर कॉलेज सिनार जय नारायण प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे राजेश बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा धीरज पाठक डॉक्टर प्रभाकर जोशी डॉक्टर भुवन चंद्र पांडे प्राचार्य डाइट गोपाल सिंह गैड़ा धीरज कुमार प्रदीप बिष्ट हेम जोशी डॉक्टर कपिल नायल डॉक्टर दीप जोशी पंकज जोशीआदि ने छात्र की सफलता पर बधाई देने के साथ-साथ उसको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विनोद कुमार राठौड़ जिला सामान्यक विज्ञान

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago