अल्मोड़ा: हेड कानि0 प्रवीन सिंह बिष्ट का निधन, पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। पुलिस परिवार के हेड कानि0 प्रवीन सिंह बिष्ट जो वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल में सम्बद्ध थे।

प्रवीन सिंह बिष्ट जी काफी लम्बे समय से बीमारी से ग्रसित थे। जिनका वर्तमान में किंग जाँर्जेस मेडिकल यूनिवर्सिटी हाँस्पिटल लखनऊ में उपचार चल रहा था। आज दिनांक- 16.10.2023 को उपचार के दौरान उनका देहावसान हो गया है।

पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago