हिन्दूजागरण मंच अल्मोडा ने फूंका एम.डी.डी.ए.सचिव का पुतला


अल्मोडा-आज हिन्दूजागरण मंच द्वारा एम.डी.डी.ए.सचिव मोहन सिंह बर्नियां का पुतला फूंका गया।हिन्दू जागरण मंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी देहरादून द्वारा एम.डी.डी.ए.डालनवाला देहरादून (EWS) फ्लैटों में लम्बे समय से चल रहे अवैध मस्जिद, मदरसे को सील करने के आदेश को एम.डी.डी.ए.सचिव मोहन सिंह बर्नियां द्बारा दरकिनार कर रविवार 30-07-2023 के दिन मस्जिद, मदरसा चला रहे लोगों से सांठ गांठ कर फर्जी तरीके से पत्र प्राप्त कर एक सप्ताह का समय देने का कार्य किया गया।

इसके विरोध में हिन्दूजागरण मंच ने सम्पूर्ण प्रदेश में एम.डी.डी.ए.सचिव का पुतला फूंका गया।उक्त प्रकरण पर हिन्दूजागरण द्वारा दि. 5-05-2023 को देहरादून में एम.डी.डी.ए.सचिव का पुतला दहन कर उनको तत्काल निलंबित करने की मांग की गई थी। जिसके लिए 7 अगस्त तक का समय देते हुये यह घोषणा की गई थी कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में 8 अगस्त को एम.डी.डी.ए.सचिव का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जायेगा।

इसी क्रम में 13 अगस्त तक यदि एम.डी.डी.ए.सचिव को निलंबित नहीं किया गया तो 14 अगस्त को हिन्दूजागरण एम.डी.डी.ए. कार्यालय का घेराव करेगा। पुतला दहन करने में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू),अभय साह,अमन नज्जौन, जगदीश जोशी, विकास कन्नौजिया, अनूप साह, मनोज वर्मा, आशीष गुरुरानी, जगत तिवारी युवम वोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago