अल्मोड़ा-आज हिंदू सेवा समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा 3 दिन पहले मिली एक नेपाली महिला का शव जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी एवम् जिसका शव लमगड़ा क्षेत्र में मिला का अन्तिम संस्कार कराया गया।उक्त महिला को पूर्व में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बेस चिकित्सालय (अल्मोड़ा) में लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव मोर्चरी में रख दिया गया।पुलिस द्वारा 3 दिनों तक उसके परिजनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके किसी भी परिजन से संपर्क नही हो पाया। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू सेवा समिति के सदस्यों से संपर्क किया गया और उस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विश्वनाथ घाट धाम में कर दिया गया।विदित हो कि अल्मोड़ा जिला या उसके आसपास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिंदू सेवा समिति आगे आकर अपना सहयोग हमेशा प्रदान करती है।
अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,नीरज बोरा,गोविंद मटेला, अमित साह मोनू,पवन साह,वैभव पांडेय,अमन नज्जोन, हर्षवर्धन तिवारी, नीरज पवार,संजय कुमार संजू,पुलिस प्रशासन के खुसाल कुमार,मनमोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…