अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान, थाना लमगड़ा ने 30 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन
रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों, फड़ फेरी वालों व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिये गये है।
थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा थाने के पुलिस बल के साथ थाना,चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 30 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।
सत्यापन अभियान के दौरान ग्राम डोल, शहरफाटक में एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन कराये अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार रखा था, जिस पर संबंधित मकान मालिक का मौके पर ही पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का नगद चालान किया गया तथा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक करते हुए हिदायत दी गई की पुलिस सत्यापन कराये बिना किरायेदार रखने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....