सड़क निर्माण ना होने पर होगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार-पीताम्बर पाण्डे

विभाग द्वारा सात सालों से क्षेत्र वासियों को आश्वासन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा


अल्मोड़ा-धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जागेश्वर विधानसभा अन्तर्गत जाजरबैंड से तल्ला जाजरकोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग एवं खेती जटेश्वर पांच किलोमीटर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य तथा अवशेष मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण ना होने पर व्यापक जन आंदोलन एवं २०२४ लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में पाण्डेय ने कहा है कि जाजरबैंड से तल्ला जाजरकोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग की स्वीकृति के पश्चात् इन सात वर्षों में निर्माण कार्य मात्र वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में लम्बित है। उक्त मोटर मार्ग में वनभूमि हस्तांतरण, इस मार्ग में आने वाले वृक्षों का पातन भी विगत वर्षों में विभाग द्वारा कर लिया गया था। लेकिन वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में निर्माण कार्य लम्बित होने से ग्रामवासियों को चार किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़ने को विवश होना पड़ रहा हैं।इसके साथ ही खेती जटेश्वर मोटर मार्ग जो कि जागेश्वर विधानसभा एवं विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के सरयू घाटी ग्रामों हेतु यातायात को देखते हुए स्वीकृत किया गया था। उक्त पांच किलोमीटर मोटर मार्ग विगत सात वर्षों के बाद भी अभी तक द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए लटका पड़ा है।जिससे क्षेत्र वासी आवागमन की सुविधा से वंचित हो रहे हैं।इसके साथ ही उक्त खेती जटेश्वर मोटर मार्ग दस किलोमीटर जोकि विगत वर्षों में विभाग द्वारा निर्मित किया गया था। वर्तमान में बहुत बड़े गढ्ढों एवं क्षतिग्रस्तता से जूझ रहे हैं।

उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण का कार्य भी विभाग द्वारा शासन स्तर पर लम्बित होना बताया गया है। क्षेत्रवासियों द्वारा उक्त मोटरमार्ग के निर्माण के सम्बन्ध में अपनी बात को लोक निर्माण विभाग के समक्ष पत्राचार,ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से रखा गया है।लेकिन विभाग द्वारा सात सालों से क्षेत्र वासियों को आश्वासन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री उत्तराखंड शासन से मांग की है कि जनहित में अविलम्ब इस क्षेत्र की विकट समस्याओं को देखते हुए उपरोक्त दोनों मोटर मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए सम्बन्धित को अपने स्तर से आदेशित करेंगे।श्री पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र वासियों ने विवश होकर निर्णय लिया है कि यदि अविलम्ब इन मोटर मार्गों पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही व्यापक जन आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

45 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago