अल्मोड़ा: जागेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, ड्रग्स जागरुकता के लिए अल्मोड़ा पुलिस के एलईडी वीडियो वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ड्रग्स के प्रति अल्मोड़ा पुलिस की नई पहल

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के इस प्रयास को मिली सराहना

एएनटीएफ अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स जागरुकता हेतु बनवाये गये जूट बैग, फाईल कवर आदि को मुख्यमंत्री जी ने अपने हाथो से बच्चों व युवाओं को वितरित किया।

आज दिनांक- 21, जून 2023 को विश्व योग दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी का योग कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में आगमन हुआ। योग कार्यक्रम के समापन के उपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में ड्रग्स जागरुकता हेतु एएनटीएफ अल्मोड़ा द्वारा बनवाये गये जूट बैग, जूट फाईल कवर आदि को बच्चों व युवक, युवतियों को वितरित किया गया।

जनमानस में ड्रग्स जागरुकता फैलाने हेतु अल्मोड़ा पुलिस की नई पहल एलईडी वीडियो वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के प्रयासों की सराहना की गयी।


ड्रग जागरूकता वाहन का उद्देश्य जन-जन को ड्रग्स के दुष्परिणामों से जागरूक करना है।



उक्त कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोकसभा सांसद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक प्रमोद नैनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ परिक्षेत्र नैनीताल नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर व एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु सहित अन्य अधि0, कर्म0गण मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago