ग्राम सभा शैलगूठ में बंद पड़े कलमठ को खुलवाने की पहल

नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा की सक्रियता से जनता को मिली राहत

अल्मोड़ा।। ग्राम सभा शैलगूठ में नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य और पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने ग्राम विकास की दिशा में अपने पहले कदम के रूप में एक सराहनीय कार्य किया है। वर्षों से बंद पड़े एक महत्वपूर्ण कलमठ (नाली मार्ग) को खुलवाकर उन्होंने न केवल सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि स्थानीय जनता को एक बड़ी परेशानी से राहत भी दिलाई।

जानकारी के अनुसार यह कलमठ पिछले 15-20 वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा था, जिससे वर्षा के मौसम में रोड के बीचोंबीच पानी भरने लगता था। इसके कारण सड़क पर तलब बन रहा था और लोगों का आवागमन भी बाधित हो रहा था। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहनों के लिए यह समस्या जानलेवा साबित हो सकती थी।

स्थानीय नागरिकों ने पंचायत सदस्य को इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बिना किसी देरी के नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस कलमठ की तत्काल सफाई और मरम्मत की मांग की। अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद विभाग की ओर से तुरंत कार्य प्रारंभ कर दिया गया और कुछ ही समय में कलमठ पूरी तरह खोल दिया गया।

इस कार्य से स्थानीय जनता में भारी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन मल्होत्रा के सक्रिय प्रयासों से अब यह समस्या हमेशा के लिए हल हो गई है।

जनता ने कपिल और नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पंचायत प्रतिनिधि हर समस्या पर तत्परता से कार्य करें, तो ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

कपिल मल्होत्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है। “हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता देकर हल करना ही मेरा संकल्प है,” उन्होंने कहा।

इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब प्रतिनिधि जनहित के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से काम करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या भी सुलझाई जा सकती है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago