Almora: कफ सिरप की जांच हेतु दवाई की दुकानों का निरीक्षण

औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त आदेशों के क्रम में एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कफ सिरप प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुई आज मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया ।

 

निरीक्षण के दौरान बच्चों के 02 कफ सिरप के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए । निरीक्षण के दौरान उक्त मेडिकल स्टोरों में प्रश्नगत औषधियां जैसे की 01-SYP. COLDRIF.02- SYP. RESPIFRESH -TR .03- SYP. RELIFE का स्टॉक कहीं भी उपलब्ध नहीं पाया गया ।इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोर स्वामियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा नहीं दी जानी चाहिए।

 

 

साथ ही पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में भी इन दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सक की जांच, उचित खुराक, न्यूनतम अवधि तक उपयोग एवं सुरक्षित दवा संयोजन का पालन करते हुए किया जाना चाहिए। औषधी निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया की लैब से रिपोर्ट आने के पश्चात् यदि औषधिया मानकों अनुरूप नहीं पाई जाती है तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जाएगी । इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर को निर्देश दिए गए कि लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन करे एवं योग्य चिकित्सक के पर्चे पर ही बच्चों की औषधिया वितरण करे। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

11 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago