Categories: अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: महिलाओं के लिए जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन

महिलाओं को जल संयंत्रों तथा जलापूर्ति के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा देशभर में जल दिवाली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अल्मोड़ा में यह कार्यक्रम अमृत 2.0 और National Urban Livelihood Mission के सहयोग से आयोजित किया गया।

इसी क्रम में बुधवार को अल्मोड़ा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मटेला पेयजल पंप हाउस में पेयजल संयंत्रों के संचालन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन कर पेयजल आपूर्ति संयंत्र मटेला से जल लेकर कलश यात्रा भी निकाली। गौरतलब है कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने देशभर में जल दिवाली मनाने के लिए जल के लिए महिला, महिला के लिए जल अभियान की शुरुआत की है। 3 दिन के इस अभियान के तहत महिला स्व-सहायता समूह पांच सौ पचास से अधिक जल शोधन संयंत्र जायेंगी। इसका उद्देश्य जल प्रबंधन में महिलाओं को शामिल करना है।
इस कार्यक्रम के तहत, 28 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 65 महिलाओं को मटेला स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का भ्रमण कराया गया। जल संस्थान के अधिकारियों ने महिलाओं को पेयजल संयंत्रों के संचालन, पेयजल टेस्टिंग, और पेयजल उपचार संयंत्रों की जानकारी दी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

57 minutes ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

14 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

20 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago