Categories: सबसे FAST

कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा 21 जून, 2023 – योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

यह बात आज 09वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने कही। उन्होंने कहा कि यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है।


इस अवसर पर आयुष विभाग की डा0 रंजनी बाला ने उपस्थित सभी लोगों को मकरासन, भुजंग आसन, शलभ आसन, कपालभांति, प्राणयाम, अनुलोम-विलोम, शीतली प्रणायम, भ्रामरी, ध्यान सहित अनेक योग क्रियायें उपस्थित लोगों को करायी।

योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’

उन्होंने बताया कि इस अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ रखी गयी है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षु भावना अधिकारी द्वारा मंच के माध्यम से अनेकों योग क्रियायें करते हुये सभी उपस्थित लोगांे को योग करने के लिए प्रेरित् किया।
इस अवसर पर सीओ आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, आयुष विभाग की डा0 अनुकम्मपा त्यागी, डा0 रिया चौहान, डा0 संदीप परिवाल,डा0 फरभू खम्पा सहित अनेक आम नागरिको, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियो, आईटीबीपी के जवानों सहित आम जनमानस ने इस योग कार्यक्रम में बढ़चढ कर प्रतिभाग किया और योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

5 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

24 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago