जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की

स्थानीय लोगों व व्यापारियों की सुनी समस्या

अल्मोड़ा। शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की तथा मंदिर एवं आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जागेश्वर मंदिर पूजा अर्चना की तथा जनपद वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागेश्वर मास्टर प्लान सरकार की बहुत महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए यहां होने वाले सभी कार्यों को त्रुटिहीन एवं गुणवत्तापरक तरीके से करें। जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों की भी समस्या सुनी। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके घरों की मरम्मत करने में पुरातात्विक विभाग से समन्वय न बन पाने के कारण अनुमति नहीं मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने पुरातात्विक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नियमानुसार परमिशन दें। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी कहा कि सभी लोग स्थानीय एवं पहाड़ी शैली में घरों की मरम्मत कराएं तथा होम स्टे के रूप में अपने घरों का विकास करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना का लाभ भी दिलाना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जागेश्वर धाम प्रसिद्ध धामों में से है तथा प्रधानमंत्री जी के आगमन से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां फूलों की भी बहुत आवश्यकता है इसलिए इस क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से फूलों की खेती पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के विकास साथ साथ आर्थिक विकास भी किया जाएगा।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार धौलखंडी, उपजिलाधिकारी एनएस नगन्याल, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, तहसीलदार बरखा जलाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago