Almora अल्मोड़ा-मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने जितेन्द्र सिंह बोरा को मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भैसोड़ा ने बताया कि जितेन्द्र बोरा वर्तमान तक संगठन के जिला उपाध्यक्ष (अल्मोड़ा ) के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बोरा के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा कर्मचारी मिनिस्ट्रीयल संगठन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी लामबंद होकर अपना पक्ष रखेंगे।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है जिसे उनसे नहीं छीना जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन लगातार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कल से कर्मचारी बड़ी तादाद में देश का दिल कहे जाने वाली राजधानी दिल्ली में जुट रहे हैं।
आगे बताया कि अल्मोड़ा से भी हजारों की तादाद में कर्मचारी दिल्ली पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर देती कर्मचारी अपनी मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
पुष्कर भैसोड़ा ने कहा कि किसी भी स्थिति में कर्मचारी के हितों का अहित नहीं होने दिया जाएगा और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी इस पुरानी पेंशन की लड़ाई में एक साथ है और बड़ी मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…