अल्मोड़ा: कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने मानस पब्लिक स्कूल में किया पांच कुंडली यज्ञ

समाज के कल्याण और विश्व में शांति स्थापित की प्रार्थना की

अल्मोड़ा। आज एकादशी के दिन को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में समिति की (संयोजक) ज्योति सतवाल एवं (अध्यक्षा) मंजू बिष्ट के संयुक्त प्रयास मार्गदर्शन और अच्छे अनुभव कुशल नेतृत्व में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के स्पोर्ट्स हॉल में (पांच कुंडली यज्ञ) हवन (अग्निहोत्र ) वैदिक विधि के माध्यम से प्रातः 5:30 से शुभारंभ ईश्वर की स्तुति सबके लिए मंगल कामना करते हुए किया गया।

जिसमें (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा)की छात्रा अस्मिता पांडे, जया बिष्ट, अनु कुमारी, प्रज्ञा , ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रतीक बिष्ट , अवनि बिष्ट , ने संयुक्त रूप से हवन यज्ञ, कुमारी ज्योति सतवाल के मार्ग दर्शन (निर्देशन) में मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ ।इस पुनीत कार्य में सबके लिए मंगलकामनाएं, राष्ट्रहित ,समाज के कल्याण और विश्व में शांति स्थापित की प्रार्थना की गई ।

पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी रूप सिंह बिष्ट ,उत्तराखंड राज्य प्रभारी, किसान सेवा समिति उत्तराखण्ड के जसोद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री पतंजलि योगपीठ , ‌माया भोज ,(योग प्रशिक्षक) अन्नत बिष्ट ,कल्पना कृति जन महिला समिति अल्मोड़ा की (अध्यक्षा) मंजू बिष्ट,( मुख्य संरक्षक) कमल कुमार बिष्ट प्रियांशु कुटौला ,मयंक गैड़ा ,मयंक पिलाखवाल , सत्यम कांडपाल, प्रज्ञा कठायत , अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट, अनु कुमारी, अस्मिता पांडे , काजल कांडपाल, आदि ने पंच कुंडली (हवन यज्ञ) में शामिल होकर सबके लिए मंगल कामना करते हुए आज के कार्यक्रम जन जागृति हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जन जागरूकता के लिए नि:शुल्क शिविर लगाना हमारा मुख्य उद्देश्य


वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ किया गया जिसमें गंगनाथ मंदिर नियर एन. टी . डी रोड (नंदा वन )में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण (कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा) के तत्वावधान में आज शुभारंभ किया गया जिसमें संदेश दिया गया कि पर्यावरण को शुद्ध अच्छा करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं और जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिससे कि शुद्ध हवा ,पानी जंगल और जमीन सुरक्षित रहें और मानव जाति जनजीवन सुरक्षित और बेहतर हो सके इस लक्ष्य और इस भावना के साथ आज हवन यज्ञ करने के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया, जो कि आगे लगातार जारी रहेगा समिति की( संयोजक) कुमारी ज्योति सतवाल ने सभी से आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जन जागरूकता के लिए नि:शुल्क शिविर लगाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है।

समिति के अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त कर आशा व्यक्त की है कि आने वाले भविष्य में हम लोग और बड़े स्तर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक संख्या में आम जनमानस को अपने साथ जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास जारी रखेंगे।


कमल कुमार बिष्ट
(मुख्य संरक्षक)
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा
संपर्क सूत्र
94129 51913
swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago