श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया श्रावणी उपाकर्म
अल्मोड़ा (19.08.2024) सोमवार को श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला परिसर कर्नाटक खोला (अल्मोड़ा)में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। कर्नाटक खोला में हर वर्ष श्रावणी उपाकर्म का पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनाया जाता है,जिसमें स्थानीय निवासी आकर अपनी जनेऊ एवं रक्षा सूत्र को प्रतिष्ठित करने के उपरांत सामूहिक रूप से जनेऊ धारण करते हैं तथा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घ जीवन एवं उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।पूर्व दर्जा मंत्री व वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम पहले प्रत्येक मोहल्ले में मनाया जाता था,किंतु अब कुछ गिने चुने क्षेत्र में ही श्रावणी उपाकर्म का यह पर्व मनाया जाता है।इस श्रावणी उपाकर्म को ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद् डाॅ. गिरीश चन्द्र जोशी द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।इस श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कर्नाटक,राजेश कर्नाटक,राकेश कर्नाटक,ललित मोहन कर्नाटक, गिरीश कर्नाटक,दीप कर्नाटक,तनोज कर्नाटक,गौरव कर्नाटक,पूरन चन्द्र तिवारी,लालती मोहन पंत , मदन मोहन कर्नाटक, मोहन चंद्र कर्नाटक, महेश कर्नाटक,प्रेयेश कर्नाटक,पंकज कर्नाटक,शिवम कर्नाटक,करण कर्नाटक, ललित मोहन पंत आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....