• Wed. Feb 11th, 2026

अल्मोड़ा: कृतिका, नीतीश व दक्षता उत्तराखंड जूजित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2024 के लिए चयनित

नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा की कुमारी कृतिका अधिकारी, नीतीश कुमार व दक्षता राजपूत उत्तराखंड जूजित्सु jujitsu राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2024 के लिए चयनित।

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा की दो छात्राओं – कृतिका अधिकारी, दक्षता राजपूत तथा एक छात्र -नइतईश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड राज्य स्तरीय जूजित्सु चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त किया ।
यह छात्र व छात्राएं उत्तराखंड राष्ट्रीय प्रतियोगिता जूजित्सु चैंपियनशिप-2024 लखनऊ के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता दिनांक 29 मार्च 2024 से लेकर 4/04/2024 तक उत्तराखंड जूजित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में लखनऊ के चौक स्टेडियम में खेली जानी है। जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के तीन छात्र व छात्रायें प्रतिभाग करेंगे।
छात्रा- कृतिका अधिकारी (विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा), छात्र-नीतीश कुमार (कूर्मांचल स्कूल) तथा छात्रा-दक्षता राजपूत (ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल) इसमें प्रतिभाग करेंगे।

इस उपलक्ष्य में कार्यकारी निदेशक उत्तराखंड सतीश जोशी, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य उमा बिष्ट, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, नेशनल खिलाड़ी नीलेश जोशी, छात्र व छात्राओं के माता-पिता और कोच यशपाल भट्ट ने छात्र व छात्राओं को रवाना होने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *