अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में 7 दिसंबर कल से खेल महाकुम्भ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होंगी
अल्मोड़ा: जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि सीधे जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बाक्सिंग, ताईक्वाण्डो व जूडो-कराटे की अंडर 14, 17 व 19 की बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित होगी।
जिसमें 7 दिसंबर को बालिका वर्ग की बैडमिंटन व टेबल टेनिस, 8 दिसंबर को बालक वर्ग की बैडमिंटन व टेबल टेनिस, 7 व 8 दिसम्बर को बालक व बालिका दोनों वर्गों की बाक्सिंग प्रतियोगिता, 9 दिसंबर को बालिका वर्ग की ताईक्वाण्डो, जूडो, कराटे प्रतियोगिता व 10 दिसम्बर को बालक वर्ग की जूडो, कराटे व ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और एक फोटो जरूर लाए। ताईक्वाण्डो एवं जूडो-कराटे में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी अपनी किट में उपस्थित होकर प्रतिभाग करे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....