अल्मोड़ा खैरना मार्ग शीघ्र खोले प्रशासन भूपेंद्र सिंह भोज
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा हल्द्वानी NH शनिवार से क्वारब पर बंद है और जिला प्रशासन और NH के अधिकारी 3 दिन में रोड को खोल नहीं पाए हैं। ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शादियों का सीजन है, बाजार में सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है और यात्रियों को अतिरिक्त भाड़ा देकर यात्रा करनी पड़ रही है और ऐसे में अल्मोड़ा से हल्द्वानी की यात्रा में 5-6 घंटे का समय लग रहा है और ये आलम तब है जब केंद्रीय सडक राज्यमंत्री अल्मोड़ा से ही हैं। सडक नहीं खुलने की वजह से वैकल्पिक मार्ग भी यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वैसे ही पूर्व से ही प्रशासन द्वारा मार्ग को रात में बंद किया गया है और वर्तमान में 3 दिन तक रोड न खोल पाना NH, जिला प्रशासन और सरकार की विफलता को प्रदर्शित करते हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है और चेतावनी देती है कि यदि अल्मोड़ा खैरना मार्ग शीघ्र नहीं खोला गया तो समस्त कांग्रेसजन जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…