बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति देवस्थल अल्मोड़ा में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को इफको अल्मोड़ा एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राजस्थान के जनपद सीकर में देश को सवा लाख पीएमकेएस के समर्पित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उपलक्ष में बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति देवस्थल अल्मोड़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रवि रौतेला, कार्यक्रम में आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए रवि रौतेला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है आम जनमानस की चिंता वह देश में किसानों की चिंता करते हुए प्रत्येक किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में कृषि को बढ़ावा देने के कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गांव गरीब किसान को केंद्र में रखते हुए सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं।


कार्यक्रम में पूर्व जिलामहामंत्री भाजपा एव जिला पंचायत सदस्य अल्मोड़ा महेश नयाल,भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री हरीश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आनंद डंगवाल तथा जिला मंत्री किसान मोर्चा चंदन रावत,डीपीसी सदस्य अजय वर्मा आनंद जी कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी विशिष्ट अतिथियों का इफको अल्मोड़ा के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक राजीव शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर सभी उपस्थित लोगो का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग से एडीओ कोआपरेटिव नीमा पांडे द्वारा कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रतिभाग किया गया देवस्थल समिति के सचिव योगेश जोशी कार्यक्रम में 35 किसानों को सीकर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टीवी पर दिखाया गया कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा इफको द्वारा किया गया तथा इफको द्वारा विश्व में सर्वप्रथम उत्पादित नैनो यूरिया तरल एवं डीएपी तरल के बारे में किसानों को विशेष रूप से जानकारी दी गई तथा अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई एवं इफको के अन्य उत्पाद बायो डी कंपोजर का निशुल्क वितरण किसानों को किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

25 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago