आवारा पशुओं के खिलाफ लमगड़ा पुलिस का ऑपरेशन कामधेनु; आवारा छोड़े पशु मालिकों को उचित हिदायत देकर टैग लगवाये गये

लमगड़ा पुलिस ने आँपरेशन कामधेनु के तहत जनमानस को किया जागरुक,

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के क्रम में आँपरेशन कामधेनु को जनपद स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी सीओ व थाना प्रभारियों को आँपरेशन कामधेनु के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में कल शुक्रवार 10 फ़रवरी को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा आँपरेशन कामधेनू के तहत कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में आवारा घूम रही गायों के कान में लगे टैग के नम्बर से उनके स्वामियों का पता लगाकर उनसे सम्पर्क करते हुए उनको मौके पर बुलाकर आँपरेशन कामधेनु की जानकारी दी गयी और आवारा छोड़े गये अपनी गायों को घर ले जाने हेतु कहा गया तथा भविष्य में पुनः ऐसा कृत्य करने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

आवारा पशुओं पर की टैगिंग
पशु अस्पताल लमगड़ा के पशु चिकित्सक डा0 सुनील कुमार बुधानी व पशु अस्पताल चायखान के पशु चिकित्सक डाँ0 नरेन्द्र सिंह की सहायता से आवारा छोड़े गये 05 गौवंशीय पशुओं के स्वामियों को मौके पर बुलाकर उचित हिदायत देते हुए पशुओं के कानों में टैग लगवाये गये।

जनमानस के बीच जागरूकता अभियान
इसके उपरान्त थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगों को आँपरेशन कामधेनु के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए हिदायत दी गयी कि मानवता के नाते अपने पशुओं को सड़कों पर आवारा न छोड़ें, आवारा छोड़े गये पशु वाहन चालकों के लिए सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकते है इसलिए अपने पशुओं को गौशालाओं में ही रखकर पालन पोषण करें, अपने पशुओं को आवारा छोड़ने वाले सम्बन्धित पशु स्वामियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2007 एवं गोवंश संरक्षण (संशोधन) अधिनियम- 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago