अल्मोड़ा: जहरीली चीज खा लेने से युवक की मौत
विषाक्त पदार्थ का सेवन कर युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन फानन में परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
लमगड़ा ब्लाक के एक गांव निवासी युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त खबर के अनुसार नतोली गांव निवासी चंद्र पाल 35 वर्ष ने रविवार देर रात घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चंद्र पाल के चार बच्चे है। मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करता था।
एसओ राहुल राठी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा दिया है। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का कारण घरेलू क्लेश बताया जा रहा है।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....