अल्मोड़ा: गाड़ी से गिर गए लाखों के जेवरात, अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने ढूंढ ही निकाला

कीमती आभूषण सकुशल पाकर आभूषण स्वामी के जान पर आई जान,
सोमेश्वर पुलिस ने लौटाई चिन्तित चेहरे की मुस्कान

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने अथक प्रयासों से ढूढ़ा साढ़े तीन लाख कीमत के सोने के आभूषणों से भरा बैग

मंगलवार 13 जून को गुरुड़ा चनौदा निवासी राजेन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी को सूचना दी कि वह सोने के जेवरात लेकर सोमेश्वर से अल्मोड़ा को जा रहे थे, कोसी क्षेत्र में जेवरातों से भरा बैग गाड़ी से कही गिर गया है। जेवरातों की कीमत उनके द्वारा साढ़े तीन लाख रुपये बतायी गयी, जिनके खोने से वह काफी परेशान थे।



थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा उनको बैंग ढूढ़ने का विश्वास दिलाकर धैर्य रखने को कहा गया तथा थाने की टीम लेकर तत्काल आभूषणों से भरे बैग की तलाश हेतु कोसी क्षेत्र को रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा बैग की तलाश हेतु आवागमन करने वाले सभी वाहन चालकों, कोसी बाजार में दुकानदारों व लोगों से गहनता से पूछताछ की गयी तथा सीसीटीवी कैमरे चेक कर ढूढ़खोज जारी रखते हुए अथक प्रयासों से राजेन्द्र सिंह जी के बैग को कोसी क्षेत्र से पूर्ण आभूषणों सहित बरामद कर उनके सुपुर्द किया गया।

साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषणों से भरा बैग खोने से परेशान राजेन्द्र सिंह आभूषणों को सकुशल पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुये उनके द्वारा *वीडियों के माध्यम से अल्मोड़ा सोमेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना कर आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी, हे0कानि0 गोपाल गिरी, कानि0 सूरज बोरा, एचजी प्रकाश डंगवाल, थाना सोमेश्वर शामिल रहें।

    swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Recent Posts

    जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

    जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

    10 hours ago

    शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

    11 hours ago

    Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

    रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

    14 hours ago

    Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

    Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

    19 hours ago

    अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

    Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

    1 day ago

    Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

    Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

    2 days ago