अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ साक्षरता दिवस

पोस्टर , स्लोगन एवं निबन्ध प्रतियोगिता का किया आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था अल्मोड़ा में साक्षरता दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें सभी उपस्थित डी एल एड प्रशिक्षुओं सहित तमाम गणमान्य डायट प्रवक्ता एवं कर्मचारियों ने साक्षरता दिवस मनाया।

जिसमें पोस्टर , स्लोगन एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित डायट प्रवक्ता डॉ प्रकाश पंत ने साक्षरता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि साक्षरता देश के विकास के साथ ही समाज में सम्मान भी दिलाती है। साक्षरता के महत्व और लाभ के प्रति जागरूक करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

डाइट प्रवक्ता डॉ ० दीपा जलाल ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि इस साल साक्षरता दिवस 2023 की थीम ‘परिवर्तनशील दुनया में साक्षरता को बढ़ावा देना: स्थायी और शांतिपूर्ण समाज की नींव का निर्माण करना’ है । विश्व साक्षरता दिवस के मुख्य संदेश में शिक्षा और साक्षरता के महत्व को जागरूक करने का प्रयास किया जाना चाहिए तथा साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए गुणवत्ता बढ़ाई जानी चाहिए। कार्यक्रम में डायट के प्रवक्ता ललित मोहन पाण्डे, डा.प्रकाश पंत, डा. दीपा जलाल, अशोक बनकोटी, महेन्द्र भण्डारी, डा. बी सी पाण्डे, डा. सरिता पाण्डे उपस्थित रहे|

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

4 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

10 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago