पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत, व भगत सिंह कोश्यारी साझा करेंगें अपने अनुभव

तीन दिवसीय अल्मोडा़ लिट्रेचर फैसटिबिल की तैयारी चल रही युद्ध स्तर पर

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में तीन दिवसीय लिट्रेचर फेस्टिवल की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

30 जून से 2 जुलाई तक आयोजित कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत, व भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें। इस बार ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में किताबों और लेखकों का मेला,अल्मोड़ा नगर को बसाने वाले चंद शासकों के महल में लग रहा है।

अल्मोड़ा में पहली बार होने जा रहे अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर चर्चा उन्हीं किताबों के लेखकों के साथ में होंगी। साथ ही संगीतमय सुबहें और शामें होंगी। किताबों के साथ खूब जमेगा कुमाऊनी जायकों का स्वाद, फोटो और कला प्रदर्शनी का भी रहेगा साथ जो सुखद एहसास महसूस कराएगा।

इस कार्यक्रम में बच्चों का भी ख़्याल रखा गया है जिनके लिए कहानियां, कहानीकार उपलब्ध रहेंगी। ये सब होगा अल्मोड़ा के हृदय में स्थित मल्ला महल के द्वार जिसका रहा है गौरवशाली इतिहास में सभी सादर आमंत्रित हैं,अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस पल के साक्षी बनें।

स्थान – मल्ला महल, अल्मोड़ा, दिनांक- 30 जून, 1 व 2 जुलाई 2023, समय प्रातः 9 से सायं 9 बजे तक प्रतिदिन आयोजन होगा।

इस आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज आयोजक ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डा0 बसुधा पंत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें। तीनों दिन पं0 उदयभवालकर कार्य धुप्रद गायन, बसंती बिष्ट का जागर, रवि जोशी का सगुन निगुन, दास्तगोई, ठुमरी, कवि सम्मेलन, डी0 जी0 पी0 अशोक कुमार के साथ परिचर्चा, शिवानी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर, पाठक, प्रकाशक, व उनकी पुत्री इला पाँडे के साथ परिचर्चा, हिमांशु जोशी के साथ परिचर्चा के साथ साथ रामलीला प्रस्तुति होगी। देश के जाने माने प्रकाशक मोतीलाल बनारसी दास, फैशन बुक इंडिया ,राजकुल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, आदि अपने साहित्य स्टाल लगा रहे है।

सूचना आदान प्रदान हेतु मीडिया सेल व कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कोर कमेटी के सदस्यों वसुधा पंत,दीपागुप्ता,विनायक पंत, भूपेंद्र वालिया, राजेश बिष्ट ,जय मित्र सिंह बिष्ट,मनोज गुप्ता ,कल्याण मनकोटी मनमोहन चौधरी एडवोकेट संजय कुमारअग्रवाल (पत्रकार )हर्ष काफर, अनुराग, आकांक्षा जोशी, ललित के नेतृत्व में सफल आयोजन हेतु उप कमेटी का गठन किया गया हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago