पनिउडियार में पड़ रही सीवर लाईन के कार्य को संतोषजनक करने की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोग

अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और मोहल्ला पन्याउडियार के निवासी मोहल्ला पन्याउडियार में पड़ रही सीवर लाइन कार्य के संबंध में जल निगम कार्यालय पहुंचे। वहां पर संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता के मीटिंग में होने के कारण उनसे फोन पर वार्ता हुई और अधिशासी अभियंता द्वारा अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी को वहां पर भेजा गया।

निर्माण कार्य यथाशीघ्र किया जाएगा

मोहल्ला वासियों द्वारा दीपक जोशी को सीवर लाइन निर्माण में हो रही अनियमितताओं के बारे में अवगत कराया गया।अपर सहायक अभियंता द्वारा वहां पर तत्काल से ठेकेदार को बुलाकर उसको दिशा निर्देश दिए गए।अपर सहायक अभियंता ने बताया कि सीवर लाइन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र किया जाएगा। साथ ही साथ सीवर के चेंबर को भी ठीक कराया जाएगा तथा मिट्टी को तत्काल रूप से हटाया भी जा रहा है। पूर्ण रूप से मिट्टी हटा दी जाएगी।क्षेत्रीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।

यह आश्वासन क्षेत्र की जनता को संबंधित अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी द्वारा दिया गया।आज मुलाकात करने वालो मे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू,कैलाश गुरुरानी,अमरजीत सिंह भाकुनी,सतीश लोहनी, राजेंद्र प्रसाद पंत,बी.पी.डंगवाल,जगदीश चंद्र जोशी,जवाहर सिंह बिष्ट,जीवन किरोला,आनंद बल्लभ जोशी आदि उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

2 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

7 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

22 hours ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

1 day ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

1 day ago

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....

2 days ago