Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा लोस चुनाव: सभी स्थानों में शांतिपूर्वक मतदान जारी

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के समस्त मतदान स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है

1 / 6

18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। लोग मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कुछ बूथ केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य की फैसला करेंगे। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने विधानसभा श्रीनगर के भटकोट मतदान केंद्र पर किया मतदान। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने प्रातः 7 बजे खेमपुर (गैबुआ) मतदान क्षेत्र में अपने मत का इस्तेमाल किया। तो बागेश्वर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर पहुंचकर किया मतदान। जनपद के सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं, गंगोत्री पोलिंग बूथ पर साधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन ईवीएम मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

मतदान के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची है। देहरादून के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच रहे लोगों से मोबाइल बाहर रखवाए जाने पर बूथ के बाहर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आयोग की ओर से पहले भी इस संबंध में बताया गया था कि मतदाता अपना वोट डालने जाएं तो मोबाइल, कैमरा, ईयरफोन आदि उपकरणों को घर छोड़कर जाएं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

24 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago