अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरा वाहन, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

प्रदेश में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा के भिकियासैंण के अंतर्गत दलमोड़ी बघाड़ मोटर मार्ग पर खो देय्या नामक स्थान पर एक महेंद्रा जीनीयाँ वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप घायल है। चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दुर्घनाग्रस्त वाहन बघाड़ से भिकियासैंण को आ रहा था। तहसील भिकियासैंण के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र बाटुला के दलमोड़ी बचाड़ सड़क के खौ ढैय्या पर महेंद्रा जीनीयो वाहन संख्या यूके 4 सीए 4761 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीन लोगों को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया तथा 108 की मदद से सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने यशोदा देवी 65 पत्नी कुन्दन सिंह, मोहनी देवी 40 पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक कुंवर सिंह 28 पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही वाहन में सवार चौथा व्यक्ति जोगा सिंह 45 वर्ष ने गाड़ी के गिरते ही छलांग लगा दी जो सुरक्षित है। बताया गया है कि वाहन में सवार सभी लोग बघाड़ गांव निवासी है। सूचना मिलने पर एसडीएम डा. गौरव पांडे, सीओ टी आर वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष एम एम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह, कानूनगो हरकिसन गिरी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

वहीं विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना पर गहरा दुख जताया तथा प्रभावित परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने प्रशासन को पोस्टमार्टम सीएचसी भिकियासैण में ही कराने के निर्देश दिए।

पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बताया गया है पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत नागरिक चिकित्सालय से डाक्टरों की टीम द्वारा यहां सीएचसी में होगा। जबकि अस्पताल पहुचें ग्रामीणों ने आक्सीज सिलेण्डर सहित अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर काफी देर तक हंगाम किया। ग्रामीणों को उपजिलाधिकारी ने काफी समझाने की कोशिश की बड़े मुश्किल से मामला शांत हुआ। वही इस दुखद घटना पर सल्ट के विधायक महेश जीना ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सभी राजनैतिक संगठनों व क्षेत्रीय जनता ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएचसी भिकियासैण में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में काफी सन्नाटा छा गया है, परिवार वालों का दुःखद हादसे से रोरो कर बुरा हाल है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago