News webfastnews
अल्मोड़ा के युवक का शव हल्द्वानी के होटल में मिला, फैली सनसनी
हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा रेलवे बाजार स्थित होटल में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचीपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है बताया जा रहा है मृतक छह दिन पहले होटल में रुकने के लिए आया था। व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद सिंह के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है, कि मौत के क्या कारण रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार व्यक्ति 31 जुलाई को रेलवे बाज़ार स्थित होटल में रुकने के लिए आया था। तीन दिन से उसका कमरा बंद था, वहीं आज सुबह को उस कमरे से बदबू आने लगी। जिसके बाद होटल संचालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि आनंद की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…