Almora: पैर फिसलने से धार की तुनी से नीचे रोड में गिरा व्यक्ति, घायल को निवर्तमान सभाषद ने पहुंचाया अस्पताल


अल्मोड़ा-शुक्रवार देर सायं लक्ष्मेश्वर बाई पास के आगे एक व्यक्ति घनश्याम बिष्ट पाव फिसलने से ऊपर रोड धार की तुनी मार्ग से नीचे रानीखेत रोड में गिर गए जिससे उन्हें काफी चोट आई।तत्काल सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभाषद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे।108 के समय से ना पहुंचने पर अमित साह के द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज Medical College Almora ले जाया गया।

जहा डॉक्टर ने तत्काल उनका उपचार शुरु कर दिया। लगभग 40 फिट की ऊंचाई से उक्त व्यक्ति फिसलकर नीचे गिरे।यदि तत्काल उन्हें उपचार नहीं मिलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष की सूझबूझ से तत्काल घायल को ईलाज मिला।विदित हो कि भाजपा नगर अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर पुलिस द्वारा उनके इस तरह के सेवाभाव के लिए कल ही सम्मानित भी किया गया है।एक युवा के रूप में लोगों की मदद करने के लिए अमित साह मोनू काफी लोकप्रिय भी हैं।

कल भी वहां उपस्थित लोगों ने सभाषद अमित साह मोनू की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो इनके जैसा।घायल को चिकित्सालय ले जाने में अमित साह मोनू के साथ राजेंद्र सिंह भाकुनी,पियूष पांडे,कमल कुमार बिष्ट मनोज साही, पंकज भेसोड़ा,अभिषेक जोशी,अनुज साह,ललित बिष्ट भी मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago