अल्मोड़ा: दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले को जसपुर से किया गिरफ्तार

चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद


लगभग तीन महीने पूर्व 27 मई को कस्बा भतरौजखान में एक दुकान से चार्ज में लगा मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिसपर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में Fir no 24/23 धारा 380IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।

रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को चोरी का खुलासा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से सुरागरसी- पतारसी कर अथक प्रयास से बुधवार दिनांक 23 अगस्त 2023 को दबिश देकर अभियुक्त शाहनवाज को जसपुर ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर चोरी किए गए मोबाइल को बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त

शाहनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी नत्था सिंह तकिया वाली मस्जिद के पीछे कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर

पुलिस टीम-

  1. अपर उ0नि0 विजय रावत
  2. हे0का0 शादाब खान
  3. का0 बलवंत प्रसाद- सर्विलांस
swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago